Edited By Desh Raj, Updated: 21 Sep, 2026 07:51 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ मान्धाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 स्थित एक मकान पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ मान्धाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 स्थित एक मकान पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान मकान के अंदर एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राहक के रूप में मौजूद पाए गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर उसे विधिवत जब्त किया।
मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को आगामी दिवस न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
मामले में पुलिस ने 45 साल की महिला के साथ ही 50, 60 45, और 60 साल के पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निवासी सेक्टर-01 इनपुन पुनर्वास, थाना बेड़ियां और सनावद के रहने वाले हैं। लिहाजा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।