स्पा सेंटर पर देर रात पुलिस की रेड, 3 युवतियां समेत 5 लोग पकड़े गए; आपत्तिजनक सामग्री मिली

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Sep, 2026 04:20 PM

khandwa spa center raided 3 women among 5 detained

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने द बेस्ट स्पा सेंटर पर कार्रवाई की।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने द बेस्ट स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर को लेकर अनैतिक गतिविधियों से संबंधित शिकायतें पहले से मिल रही थीं। दबिश के दौरान सेंटर में तीन युवतियों के अलावा चार अन्य व्यक्ति भी मिले। इनमें से एक कर्मचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। कर्मचारी की पहचान सद्दाम के रूप में बताई गई है। पुलिस उससे सेंटर के संचालन और वहां आने-जाने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मौके से अनैतिक गतिविधियों से संबंधित कुछ साक्ष्य और आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने सामग्री को जांच के लिए जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं युवतियां

सीएसपी अभिनव बारंगे के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मिली तीनों युवतियां इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है। उनकी पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है।

PunjabKesariलाइसेंस और वास्तविक संचालक की जांच

पुलिस अब स्पा सेंटर के लाइसेंस, दस्तावेजों और संचालन से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेंटर का वास्तविक मालिक कौन है और इसका संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य स्पा सेंटरों की भी होगी जांच

द बेस्ट स्पा सेंटर पर कार्रवाई के बाद पुलिस शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में चेकिंग अभियान चलाकर स्पा सेंटरों के लाइसेंस, संचालक की जानकारी, कर्मचारियों के दस्तावेज और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!