Edited By meena, Updated: 05 Oct, 2026 06:58 PM

जारी आदेश के तहत तीन थाना प्रभारियों समेत 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पदभार...
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तीन थाना प्रभारियों समेत 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन थानों में बदले थाना प्रभारी
पदस्थापना आदेश के अनुसार हरपालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन शर्मा, ओरछा रोड थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा और बिजावर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह को बनाया गया है।
DSB और साइबर सेल में भी बदलाव
जिला विशेष शाखा (DSB) की जिम्मेदारी निरीक्षक राजेश सिकरवार को सौंपी गई है। वहीं सब-इंस्पेक्टर दीपक यादव को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा SI गुरुदत्त शेषा को नौगांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में तत्काल पदभार संभालकर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।