Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2026 04:25 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी, राजेंद्र भारत को बिल्हा से रतनपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा, सोनू अग्रवाल को रतनपुर से सकरी और संदीप साय को बोदरी से सीपत भेजा गया है। अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति ध्रुव को बिलासपुर से सीपत पदस्थ किया गया है। वहीं, विभोर यादव को बेलगहना तहसीलदार बनाया गया है। राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर, टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना और पंकज सिंह को अतिरिक्त तहसीलदार, रतनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नायब तहसीलदारों को सौंपी नई जिम्मेदारी
नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी
अनिरुद्ध तिवारी को तखतपुर से बिलासपुर
अप्रतिम पांडेय को कोटा से बिलासपुर
अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी भेजा गया
तहसीलदार श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकर्रा की जिम्मेदारी
जयश्री राजन पथे को तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा में पदस्थ किया गया
बता दें कि तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू को बिलासपुर से मस्तूरी में भेज दिया गया है। दरअसल, उनके खिलाफ लगातार अवैध वसूली व राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने में लेटलतीफी करने की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उन्हें हटाया है। उनकी जगह अब अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को तहसीलदार बनाया गया है।