Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2026 02:40 PM

प्रशासनिक फेरबदल का पूरा मामला सेवा संकल्प शिविर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया है...
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां SDM और जनपद पंचायत CEO को हटा दिया गया है। उनकी जगह मनोज करकाम SDM की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO पद पर रहेंगे। प्रशासनिक फेरबदल का पूरा मामला सेवा संकल्प शिविर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया है।
दरअसल, जिले में गणपत पंचायत नगरी में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। था। सारे कार्यक्रम सीईओ विमल साहू और एसडीएम प्रीति दुर्गम के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे थे। जैसे ही कलेक्टर के पहुंचने की खबर आई वैसे ही मंच पर बैठे सरपंचों को वहां से उठा दिया गया। जिसके बाद सरपंच नाराज हो गए और एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सांसद भोजराज नाग के सामने ही विरोध जताया था।
इतना ही नहीं सरपंचों ने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही। समझाइश के बाद मामला शांत करने की कोशिश की गई। हालांकि मामले के तूल पकड़ने से पहले ही देर रात कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद मनोज मरकाम को नगरी का नया SDM बनाया गया है। वहीं, विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
सेवा संकल्प शिविर में हुए विवाद और सरपंचों की नाराजगी के बाद अधिकारियों का तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इसके पीछे का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर सरपंचों के विरोध से जुड़ी है।