योजना में लापरवाही बरतनी पड़ी भारी, एक साथ 5 पटवारियों पर हुई कार्रवाई, SDM आदेश जारी

Edited By meena, Updated: 31 Oct, 2026 08:08 PM

action taken against patwaris in chhatarpur sdm issues orders

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना में लापरवाही और धीमी प्रगति पर प्रशासन ने एक साथ पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। छतरपुर एसडीएम ने हल्का गोरा के पटवारी रोहित नायक की दो

छतरपुर (राजेश चौरसिया): स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना में लापरवाही और धीमी प्रगति पर प्रशासन ने एक साथ पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। छतरपुर एसडीएम ने हल्का गोरा के पटवारी रोहित नायक की दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं नौगांव एसडीएम ने तीन पटवारियों का एक दिन का वेतन राजसात किया है। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर जिले में योजना के कार्यों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।

401 के लक्ष्य में सिर्फ 28 रजिस्ट्रियां, पटवारी की दो वेतनवृद्धियां रोकीं

छतरपुर एसडीएम राजललन बागरी ने पटवारी हल्का गोरा के पटवारी रोहित नायक के खिलाफ कार्रवाई की है। संबंधित पटवारी को ग्राम गोरा और लहेरा में कुल 401 रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन समीक्षा में केवल 28 रजिस्ट्रियां होना पाया गया। लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम प्रगति मिलने पर पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। पटवारी ने अपने जवाब में सर्वर खराब होने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या का हवाला दिया, लेकिन एसडीएम ने जवाब को संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के तहत उनकी दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने की लघु शास्ति अधिरोपित की गई है।

नौगांव में तीन पटवारियों का एक दिन का वेतन काटा..

इधर, नौगांव एसडीएम जीएस पटेल ने भी स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान न्यून प्रगति पाए जाने पर तीन पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें हल्का पटवारी टीला मिथलेश खरे, गलान के जीतेन्द्र कुमार पटैरिया और परेथा के मुकेश कुमार अहिरवार का एक-एक दिन का वेतन राजसात किया गया है। एसडीएम ने संबंधित पटवारियों को तत्काल कार्य में तेजी लाने और पात्र भू-स्वामियों के स्वामित्व अधिकार अभिलेखों की निःशुल्क रजिस्ट्री प्राथमिकता से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश..

कलेक्टर मृणाल मीणा ने स्वामित्व योजना के तहत सभी पात्र भू-स्वामियों की रजिस्ट्री निर्धारित समय-सीमा में पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब योजना की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!