Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Oct, 2026 10:35 AM

CG desk: राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां गरियाबंद जिले में संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला प्रशासन में कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...
CG desk: राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां गरियाबंद जिले में संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला प्रशासन में कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अहम कदम माना जा रहा है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इन अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
1. संयुक्त कलेक्टर टीआर महेश्वरी को जिला कलेक्टर कार्यालय से हटाकर देवभोग का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।
2. संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा को राजिम से हटाकर जिला कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
3. संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को जिला कलेक्टर कार्यालय से छुरा का अनुविभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
4. डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को मैनपुर से राजिम अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
5. डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को जिला कलेक्टर कार्यालय से मैनपुर का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।
