पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई TI, प्रधान आरक्षकों और पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें किसे कहां भेजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Oct, 2026 10:32 AM

major reshuffle in the police department several tis head constables

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के रतलाम में से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां थाना प्रभारियों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 36 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए गए है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने इसके लिए आदेश जारी...

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के रतलाम में से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां थाना प्रभारियों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 36 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए गए है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
निरीक्षक मनोज कटारिया को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से जावरा शहर थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को जावरा शहर से सैलाना थाने में भेजा गया है।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजनार को सैलाना से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया है।
थाना प्रभारी रमेश कोली को पिपलोदा से हटाकर जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की जिम्मेदारी दी गई है।
रणजीत सिंगार को डीएसबी से हटाकर पिपलोदा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया है। करीब 31 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!