दिवाली से पहले राज्य में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के TI बदले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Oct, 2026 07:44 PM

raipur police reshuffle ahead of diwali

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी पदस्थापना आदेश में 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में उपनिरीक्षक से लेकर सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के बाद शहर के कई थानों, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदलेगी। इस फेरबदल में खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीर नगर और राजेंद्र नगर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। महिला थाना और महिला पेट्रोलिंग की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया है।

महिला थाना और पिंक गश्त में बदली तैनाती

जारी आदेश के मुताबिक, खमतराई थाने में पदस्थ ज्योति राजपूत को महिला थाने में भेजा गया है। डीडी नगर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र में नई पदस्थापना दी गई है। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में भेजा गया है।

आमानाका थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र से सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाने में पदस्थ किया गया है। सरस्वती नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक ऑसकर केरकेट्टा को वापस रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा खम्हारडीह थाने के सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

PunjabKesari

प्रधान आरक्षकों की भी बदली गई जिम्मेदारी

पदस्थापना सूची में प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। गुढ़ियारी थाने में पदस्थ सियाराम धुर्वे को रामनगर चौकी भेजा गया है। कोतवाली थाने की महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रक्षित केंद्र के एसीपी कोतवाली कार्यालय में कार्यरत प्रधान आरक्षक मेहत्तर सिंह गोआर्य को खम्हारडीह थाने में पदस्थ किया गया है।

सिविल लाइन थाने के प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को रक्षित केंद्र के एसीपी सिविल लाइन कार्यालय भेजा गया है। महिला थाने में तैनात महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली थाने में नई पदस्थापना मिली है। दूसरी ओर, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े के डीडी नगर थाने में स्थानांतरण का पूर्व आदेश निरस्त कर दिया गया है। उन्हें वर्तमान पदस्थापना यानी महिला थाने में ही बनाए रखा गया है।

टिकरापारा, तेलीबांधा और डीडी नगर में भी बदलाव

रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक लेखा अग्रवाल को सिविल लाइन थाने में भेजा गया है। सिविल लाइन में कार्यरत चंद्रकला साहू की नई पदस्थापना टिकरापारा थाने में की गई है। टिकरापारा से प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल को तेलीबांधा थाने में भेजा गया है।

आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। रक्षित केंद्र के आरक्षक दानेश्वर वर्मा और एकेश्वर वर्मा को डीडी नगर थाने में तैनात किया गया है। टिकरापारा थाने के आरक्षक प्रमोद सिंह चंदेल को राजेंद्र नगर भेजा गया है, जबकि डीडी नगर में पदस्थ महिला आरक्षक सरस्वती सिन्हा को कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी दी गई है।

PunjabKesari

रक्षित केंद्र से विभिन्न थानों में भेजे गए पुलिसकर्मी

रक्षित केंद्र में तैनात महिला आरक्षक बबीता बांधे को तेलीबांधा, आरक्षक विकास तिवारी को गंज और महिला आरक्षक डिगेश्वरी ध्रुव को महिला थाने में पदस्थ किया गया है। आरक्षक अजय कुमार लकड़ा को यातायात विभाग में भेजा गया है।

पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में कार्यरत आरक्षक कमलेश दीवान को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। कंट्रोल रूम की महिला आरक्षक अनिता द्विवेदी को टिकरापारा थाने में भेजा गया है। इसी तरह रक्षित केंद्र के आरक्षक प्रशांत कुमार साहू को कबीर नगर थाने और कोतवाली में पदस्थ आरक्षक डोमार सिंह देव को आमानाका थाने में नई जिम्मेदारी मिली है। रक्षित केंद्र के आरक्षक तुकेश्वर कुमार सिन्हा को पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा आदेश

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए राजधानी के अलग-अलग थानों, यातायात विभाग, महिला पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्र में तैनाती में बदलाव किया गया है। आदेश में कुल 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव का उल्लेख है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!