Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Oct, 2026 10:53 AM

शिवपुरीः मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में स्वामित्व योजना के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी अभिषेक सोनवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शिवपुरीः मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में स्वामित्व योजना के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी अभिषेक सोनवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री निष्पादन और पंजीयन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी। इस संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने उसका जवाब भी नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।