पूर्व CM को लेकर भाजयुमो नेता की आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल! विरोध में उतरी कांग्रेस, कड़ी कार्रवाई की मांग की

Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2026 01:41 PM

uproar over bjym leader s objectionable post regarding former cm

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अश्लील एवं अभद्र पोस्ट किए जाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध...

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अश्लील एवं अभद्र पोस्ट किए जाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारर्वाई की मांग की है। मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष की कथित फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है।

कांग्रेस के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने आज बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट से बघेल को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इस मामले को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भिलाई-3 थाना पहुंचे और नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कारर्वाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कोसरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कारर्वाई की मांग की और कहा कि कारर्वाई नहीं होने पर कांग्रेस आगे आंदोलन करेगी। वहीं सीएसपी प्रशांत सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पखांजूर निवासी युवक के खिलाफ नियमानुसार कारर्वाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!