खंडवा में सरपंच पति के कत्ल का खतरनाक खुलासा, महज इतनी सी बात के लिए कर दिया कांड, 3 गिरफ्तार

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Sep, 2026 03:57 PM

murder of sarpanch s husband in khandwa solved

खंडवा के बोरखेड़ा में हुए सरपंच पति के अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। रूमसिंग की गला रेतकर हत्या की गई थी और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी):खंडवा के बोरखेड़ा में हुए सरपंच पति के अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। रूमसिंग की गला रेतकर हत्या की गई थी और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहदर उर्फ सरदार, दिनेश और अनिल को गिरफ्तार किया है।  वहीं, दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, वन अतिक्रमण के दौरान मकान तोड़े जाने को लेकर मृतक से रंजिश की आशंका में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा खुर्द के सरपंच पति रूमसिंग की शुक्रवार की रात हत्या से सनसनी फैल गई थी। रूमसिंग का शव खेत के पास मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने चुनौती थी। अलग-अलग टीमें जांच में जुटी और पड़ताल शुरू की गई। जांच में फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की भी मदद ली गई। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को खंगालते हुए संदिग्धों पर लगातार नजर रखी और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और वारदात में शामिल तीन आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने साहदर उर्फ सरदार, दिनेश और अनिल को गिरफ्तार किया है। वहीं छतर सिंह और सुरमल की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वन अतिक्रमण के दौरान आरोपियों के मकान तोड़े गए थे। इसी कार्रवाई के पीछे रूमसिंग का हाथ होने की आशंका आरोपियों को थी और इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस टीम के साथ साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और टीमवर्क के जरिए महज 48 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दो फरार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीमों को लगाया गया है। अब पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और वारदात में कौन-कौन शामिल था। 48 घंटे में तीन गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजर फरार दो आरोपियों पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!