इंदौर में 11 Gold Chain चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार; 40 लाख का सोना बरामद

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Sep, 2026 06:34 PM

indore gold theft delivery boy arrested 11 chains recovered

मध्य प्रदेश के इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के पार्सल से 11 सोने की चेन चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के पार्सल से 11 सोने की चेन चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुंबई से इंदौर भेजे गए सोने के पार्सल में करीब 270 ग्राम सोना कम मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

दरअसल, फरियादी दिनेश सोनी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि मुंबई से एक ज्वेलर्स कंपनी के लिए सोने की चेन का पार्सल इंदौर भेजा गया था। पार्सल की डिलीवरी के बाद जांच में करीब 270 ग्राम सोना कम पाया गया। इसमें 11 गोल्ड चेन शामिल थीं।

PunjabKesariशिकायत मिलने के बाद सराफा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कारीगरों, डिलीवरी बॉय और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की गई।

जांच में 22 वर्षीय रोशन गोयल, निवासी द्वारकापुरी, की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीबीसी लॉजिस्टिक्स में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। पूछताछ में उसने पार्सल से 11 सोने की चेन निकालने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 270 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल की 100 प्रतिशत बरामदगी कर ली है। मामले में आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!