नाबालिग बेटियों से आपत्तिजनक हरकत कर रहा था पिता, डेढ़ साल तक बनाया हवस का शिकार; पूरा मामला जान पुलिस भी सन्न

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Sep, 2026 01:54 PM

father

MP desk: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां नाबालिग तीन लड़कियों के साथ हैवानियत की गई है। आरोप है कि उनके पिता ने ही अपनी तीनों बेटियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की है। बताया गया कि करीब 8 साल पहले मां...

MP desk: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां नाबालिग तीन लड़कियों के साथ हैवानियत की गई है। आरोप है कि उनके पिता ने ही अपनी तीनों बेटियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की है। बताया गया कि करीब 8 साल पहले मां छोड़कर चली गई थी। पीड़ित नाबालिगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुहाला गांव से जुड़ा हुआ है। जहां निवासी तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिकाओं के मुताबिक, उनकी मां करीब आठ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से तीनों अपने पिता के साथ रह रही थीं। आरोप है कि पिछले एक से डेढ़ साल से पिता उनके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि पिता उनके शरीर के निजी अंगों को छूता है। साथ ही उन्हें भी अपने (पिता के) निजी अंगों को छूने के लिए कहता है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन, अब उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने पहुंचकर बालिकाओं ने शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी सिंह के मुताबिक, आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!