दिल दहला देने वाली घटना ! पति ने पत्नी समेत अपने तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2026 05:11 PM

husband takes drastic step amidst domestic dispute wipes out entire family

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...

दमोह (इम्तियाज चिश्ती) : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि घटना मगरोन थानाक्षेत्र के कबीरपुर गांव में सुबह करीब चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारका पटेल (28) ने अपनी पत्नी खेमाबाई (25), बेटी उर्मिला (7) और बेटों उमेश (4) एवं राजा (1) पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे चारों की मौत हो गई।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद था। पुलिस ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले खेमाबाई ने मगरोन थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद खेमाबाई के पिता ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया था।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि उनके जाने के बाद रात में फिर से दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली। कलादगी ने बताया कि इसके बाद दोनों के सो जाने पर द्वारका ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार करके अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पारिवारिक विवाद की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!