खंडवा: किशन गुप्ता की मौत पर बढ़ा बवाल! BJP MLA कंचन तनवे का भारी विरोध, पुलिस ने हत्या की धाराएं बढ़ाई

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2026 07:49 PM

mla kanchan tanve faces strong opposition in khandwa over the kishan gupta case

खंडवा में नया बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद और मारपीट में गंभीर घायल किशन गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में नया बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद और मारपीट में गंभीर घायल किशन गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। किशन गुप्ता की मंगलवार शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। मौत के बाद परिजनों और परिचितों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इस दौरान शव रखकर प्रदर्शन किया गया और पुलिस के साथ विधायक कंचन तनवे के विरोध में भी नारेबाजी की गई थी।

PunjabKesari

मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने पहले दर्ज प्रकरण में हत्या की धाराओं का इजाफा किया। इसके बाद हमले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

खंडवा CSP अभिनव बारंगे ने बताया कि किशन गुप्ता की मृत्यु के बाद मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि नया बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। घटना में कई लोग घायल हुए थे, जबकि किशन गुप्ता को गंभीर चोट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!