भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर ने पिता-पुत्र को कुचला, 1 की दर्दनाक मौत; उड़े परखच्चे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2026 01:44 PM

bjp mla s fortuner runs over father and son one dies a

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उनका 11 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में विधायक की...

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उनका 11 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में विधायक की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक भोपाल से राजगढ़ वापस आ रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुआर, यह घटना कुरावर में स्थित महाकाल होटल के पास हुई है। जहां शनिवार सुबह 7ः30 बजे भाजपा विधायक की गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। बताया गया कि इस घटना के बाद विधायक ने खुद गंभीर घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हुई है। जबकि बेटे का इलाज किया जा रहा है।

हादसे में मृतक की पहचान कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) के रूप में हुई है। जबकि उनका बेटा लक्ष्य विश्वकर्मा (11) घायल हो गया। अवैध कट पॉइंट से फोरलेन पार करते वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस ने विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है। वहीं, विधायक के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!