सरकारी कार्यक्रम बना जंग का मैदान! विधायक को कुर्सी न मिलने पर आपस में भिड़ गए कांग्रेस-भाजपाई

Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2026 01:59 PM

congress mla overlooked at government event denied a spot on the dais

बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र के बकोड़ा में शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय परिसर में आयोजित जन विश्वास अभियान शिविर राजनीतिक अखाड़े में बदल गया...

बालाघाट (हरीश लिलहरे) : बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र के बकोड़ा में शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय परिसर में आयोजित जन विश्वास अभियान शिविर राजनीतिक अखाड़े में बदल गया। जहां कार्यक्रम के दौरान भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के अभद्र व्यवहार को लेकर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य जनता की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना है, न कि राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करना है।

PunjabKesari

दरअसल, मामला यह है कि विधायक अनुभा मुंजारे बकोड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी, लेकिन मंच पर उनके लिए बैठने की जगह नहीं थी। उनकी सीट पर भाजपा पदाधिकारी बैठे थे, जिसके बाद मामला गर्मा गया और भाजपा कांग्रेसी आपस में भीड़ गए।

PunjabKesari

विवाद के बाद विधायक अनुभा मुंजारे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता के बीच बैठकर सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से था, लेकिन जिस जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वो जगह सही नहीं थी। वहीं उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाए कि इस कार्यक्रम की स्थानीय नेताओं को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इससे यही सिद्द होता है कि प्रशासनिक तंत्र अपनी मनमानी कर रहा है।

PunjabKesari

विधायक ने आगे कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम को भाजपा नेता कैप्चर करने की कोशिश करते हैं। उनको लगता है कि सरकारी कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम समझने लगते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!