ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा: नर्मदा में चलती नाव के इंजन में लगी आग, 6 यात्री थे सवार, मची अफरा तफरी

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2026 01:19 PM

fire breaks out in the engine of a moving boat on the narmada river in omkareshw

मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही नाव में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे नाव नर्मदा में चल रही थी। तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। नाव पर उस समय 5 से 6 यात्री सवार थे। नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दूसरी नाव को आवाज लगाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी नाव में शिफ्ट कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए।

PunjabKesari

नगर परिषद ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम घाट पर पहुंची। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाव के इंजन को जब्त करने और नाव संचालक के लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कई नावों में पुराने और बिना मेंटेनेंस वाले इंजन लगे हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब सभी नावों के इंजन और सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नर्मदा में चलने वाली सभी नावों में फायर सेफ्टी और लाइफ जैकेट अनिवार्य किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!