भिंड कलेक्टर के बंगले में निकला बड़ा सांप, मची अफरा तफरी

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2026 02:15 PM

large snake found in bhind collector s bungalow chaos ensues

मध्यप्रदेश में भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के बंगले में एक बड़ा सांप निकल आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सांप दिखाई देने की सूचना...

भिंड : मध्यप्रदेश में भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के बंगले में एक बड़ा सांप निकल आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सांप दिखाई देने की सूचना मिलने पर स्नेक कैचर जग्गू परिहार को बुलाया गया। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के बड़ा होने के कारण बंगले में मौजूद लोग उसके पास जाने के बजाय दूर रहे और स्नेक कैचर को सूचना दी।

जग्गू परिहार ने टीम के साथ बंगले के आसपास के हिस्से की जांच करने के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। स्नेक कैचर के अनुसार रेस्क्यू किया गया सांप धामन प्रजाति का है और जहरीला नहीं होता। धामन आमतौर पर खेतों, झाड़ियों और खुले इलाकों में पाया जाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को बिना नुकसान पहुंचाए क्वारी के बीहड़ में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!