जिला कलेक्टर निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें : मुख्यमंत्री साय

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2026 05:13 PM

district collectors should regularly monitor the status

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बताया कि मुख्यमंत्री साय ने...

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बताया कि मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सुनिश्चित करें कि सड़कें आवागमन योग्य बनी रहें।        

साय ने सभी जिलों के कलेक्टर से कहा है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव अथवा अन्य किसी कारण से आवागमन प्रभावित होने या दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार चेतावनी संकेतक, अवरोधक और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य प्रगति पर हैं अथवा बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां गड्ढों को भरने, समतलीकरण, जल निकासी सहित सभी आवश्यक अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम संबंधी व्यावहारिक कठिनाइयां होने पर भी सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए हर आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए।        

साय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय अथवा अन्य किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अपने जिले में अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिह्नित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें।        

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण तथा स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण लोगों को लंबे समय तक असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी के संबंध में वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया है तथा उन्होंने सरगुजा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत से जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!