Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2026 08:02 PM

भिंड जिले में बलराम कृषि महोत्सव में बिजली गुल होने पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने MP Electricity Board मनीष गौतम और...
भिंड (देवेश चतुर्वेदी) : भिंड जिले में बलराम कृषि महोत्सव में बिजली गुल होने पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने SE MP Electricity Board मनीष गौतम और SDO नवाब सिंह परिहार को नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी क मुताबिक, शहर के नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के बीच वर्चुअल बातचीत हो रही थी तभी अचानक बिजली सप्लाई ठप हो गई। कार्यक्रम में बिजली गुल होने से मुख्यमंत्री और मंत्री के बीच चल रही बातचीत अधूरी रह गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से भी संवाद करना था, लेकिन बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण सारे के सारे कार्यक्रम धरे के धरे रह गए।
सीएम के कार्यक्रम से पहले अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्देशों के बावजूद करीब 1:15 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से मुख्यमंत्री का संबोधन प्रभावित हुआ।
कलेक्टर ने अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता को जिम्मेदार माना और दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी किया और तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब नहीं देने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।