MP में IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, शराब कांड के बाद कलेक्टर को हटाया, SP भी बदले, देखें किसे कहां भेजा

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2026 08:02 PM

ias ips officers transferred in mp

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई IPS और IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिन्हें राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। शराब कांड के बाद देवास...

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई IPS और IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिन्हें राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। शराब कांड के बाद देवास कलेक्टर ऋतुराज को हटा दिया गया। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी के साथ तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा राज्य में 4 आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।  वल्लभ भवन से जारी गृह विभाग के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

PunjabKesari

शराब कांड के बाद कलेक्टर का तबादला

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सिवनी कलेक्टर नेहा मीना को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। पंचायत उप सचिव अंजू अरुण कुमार सिवनी के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।

PunjabKesari

IPS के तबादले

इसके साथ ही राज्य सरकार ने 4 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। वहीं 3 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। अनुराग सुजानिया (IPS 2014 बैच), जो अभी तक सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) थे, उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर तैनात किया गया है।

संजीव कुमार सिन्हा (IPS 2016 बैच), जो ग्वालियर में स्टेट आर्म्ड फोर्स (SAF) की 14वीं बटालियन के कमांडेंट थे, उन्हें सागर जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वे अनुराग सुजानिया की जगह लेंगे। पुनीत गहलोत (IPS 2017 बैच), जो अभी देवास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं, उन्हें भी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर तैनात किया गया है।आदित्य मिश्रा (IPS 2018 बैच), जो वर्तमान में बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं, उनका तबादला देवास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर किया गया है।

ये तबादले राज्य पुलिस बल में नियमित प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये अधिकारी जल्द ही अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और राज्य सरकार के अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन नई नियुक्तियों को सुचारू रूप से और समय पर लागू करना सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!