Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Oct, 2026 10:57 AM

रायपुरः छत्तीसगढ़ में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। करीब 23 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। राज्य शासन के सामान्य...
रायपुरः छत्तीसगढ़ में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। करीब 23 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अफसरों का हुआ तबादला
दशरथ सिंह राजपूत – आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
भागवत प्रसाद जायसवाल – उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
प्रफुल्ल कुमार रजक – डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली
दिलीप कुमार उइके – डिप्टी कलेक्टर (परि.), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परि.), कोंडागांव
मृणमयी शुक्ला – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली
इन अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी
शिम्मी नाहिद को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया
वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली
योगिता देवांगन को राजनांदगांव में अपर कलेक्टर बनाया गया
चंद्रिका प्रसाद को बघेल बस्तर में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी
राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा में सौंपी गई जिम्मेदारी
प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में सौंपी गई जिम्मेदारी
इसके अलावा शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया, अरूण कुमार खलखो डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, गिरीश कुमार रामटेके सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर, अनुराग राणा संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर, राहुल कुमार रजक वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर दुर्ग, संगीता अग्रवाल संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर, मोनिका जय नशीने उपसचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, हेमलता डहरिया उपायुक्त आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख नवा रायपुर, ओम विकास टंडन डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, गीता ठाकुर प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृष्टि चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया।