त्योहारों में घर जाने वालों को बड़ी राहत! बैतूल होकर चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को मिलेगा लाभ

Edited By meena, Updated: 25 Sep, 2026 01:58 PM

big relief for those traveling home for the festivals amrit bharat special trai

दीपावली, दशहरा और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से चेर्लापल्ली (हैदराबाद) के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है...

बैतूल : दीपावली, दशहरा और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से चेर्लापल्ली (हैदराबाद) के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बैतूल स्टेशन से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगाएगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे के पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने आज बताया कि ट्रेन संख्या 04121 प्रयागराज जंक्शन-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन बैतूल स्टेशन पर सुबह 5.28 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 5.30 बजे रवाना होगी। इस दिशा में ट्रेन के कुल 10 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह ट्रेन संख्या 04122 चेर्लापल्ली-प्रयागराज जंक्शन विशेष ट्रेन 29 सितंबर से एक दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन बैतूल स्टेशन पर सुबह 9.08 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 9.10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इस दिशा में भी ट्रेन के 10 फेरे होंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन प्रयागराज से चेर्लापल्ली के बीच मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, बैतूल, पांढुर्ना, नागपुर, बल्लारशाह और काजीपेट सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें आठ शयनयान, 11 सामान्य और तीन सामान सह यात्री डिब्बे शामिल हैं। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त ट्रेनों की मांग रहती है। ऐसे में बैतूल होकर चलने वाली इस विशेष ट्रेन से जिले के यात्रियों को प्रयागराज, नागपुर और हैदराबाद सहित मार्ग के अन्य शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!