उज्जैन में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, DJ संचालकों को सख्त निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2026 01:05 PM

police administration in ujjain on alert regarding upcoming

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने DJ और लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक लेकर उन्हें ध्वनि प्रदूषण...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने DJ और लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक लेकर उन्हें ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे के बाद DJ, लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य साइलेंस जोन के आसपास ध्वनि की तीव्रता को लेकर विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

बैठक के दौरान DJ संचालकों से कहा गया कि वे तेज आवाज में संगीत न बजाएं और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि का उपयोग करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे गीत या संगीत नहीं बजाए जाएं, जिनसे किसी धर्म, संप्रदाय या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका हो।

पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए DJ और लाउडस्पीकर संचालकों से बंध-पत्र यानी बॉन्ड भी भरवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!