गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्शन करने पहुंची B.Sc छात्रा की मौत, DJ की तेज आवाज से हार्ट अटैक की संभावना

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2026 02:33 PM

b sc student who came for darshan during ganpati idol immersion got heart attack

मध्य प्रदेश के बैतूल में गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दर्शन करने पहुंची 17 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने विसर्जन जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले डीजे...

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दर्शन करने पहुंची 17 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने विसर्जन जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले डीजे को उसकी मौत की वजह बताते हुए डीजे संचालक और कॉलेज परिसर में डीजे बजाने की अनुमति देने वालों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। हालांकि पुलिस और चिकित्सकों ने अभी छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात जैसी स्थिति की आशंका जताई है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना कल रात की है। सोहागपुर ढाना निवासी प्रतीक्षा वर्मा बैतूल के पीएम श्री जेएच कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह बैतूल में रहकर पढ़ाई के साथ एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह अपनी छोटी बहन वेदिका के साथ कॉलेज परिसर में गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जुलूस से अलग बैठाया और परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रतीक्षा की बहन वेदिका ने बताया कि कॉलेज परिसर में उस समय डीजे काफी तेज आवाज में बज रहा था। इसी दौरान उसकी बहन को चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचने तक प्रतीक्षा की हालत गंभीर थी। जिला अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक डॉ. निशांत यादव ने बताया कि छात्रा को अस्पताल लाए जाने के समय उसकी नाड़ी नहीं चल रही थी और वह ब्रेन डेड जैसी स्थिति में थी। जांच के दौरान मॉनिटर पर फ्लैट लाइन मिली, जिसके बाद उसे मृत घोषित किया गया।

चिकित्सक के मुताबिक प्रारंभिक स्थिति काडिर्यक अरेस्ट जैसी प्रतीत हो रही थी। छात्रा को पहले से हृदय संबंधी कोई बीमारी थी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि बचपन में उसे हृदय संबंधी समस्या रही थी। एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम ने बताया कि पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। छात्रा गणेश प्रतिमा के दर्शन करने गई थी, जहां अचानक चक्कर आने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छात्रा के चाचा मोहनदास ने आरोप लगाया कि विसर्जन के दौरान डीजे बेहद तेज आवाज में बज रहा था और इसी वजह से छात्रा को अटैक आया। उन्होंने डीजे संचालक तथा कॉलेज परिसर में डीजे बजाने और अनुमति देने वालों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल डीजे की तेज आवाज और छात्रा की मौत के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है। जांच के दौरान यदि निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कारर्वाई की जाएगी। छात्रा का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमाटर्म रिपोटर् और जांच के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि छात्रा की मौत का वास्तविक कारण क्या था और डीजे की तेज आवाज की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!