Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Sep, 2026 03:40 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जी हां यहां राजधानी रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें शाम 4 बजे से बंद रहेंगी। रायपुर...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जी हां यहां राजधानी रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें शाम 4 बजे से बंद रहेंगी। रायपुर कलेक्टर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। गणेश विसर्जन के मद्देनजर रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की शराब दुकानें, बार और क्लब बार शाम 4 बजे के बाद बंद रहेंगे। इसके लिए रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। ताकि, किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही प्रशासन ने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
गणेश विसर्जन की मुख्य झांकियां शारदा चौक से शुरू होकर महादेवघाट तक जाएंगी। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणेश उत्सव समितियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी। प्रशासन के अनुसार, यह फैसला बड़े जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।