महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2026 11:39 AM

water level rises on mahadev ghat road disrupting traffic

दुर्ग। शिवनाथ नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दुर्ग पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। महादेव घाट मार्ग पर पानी का स्तर काफी बढ़ जाने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

दुर्ग। शिवनाथ नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दुर्ग पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। महादेव घाट मार्ग पर पानी का स्तर काफी बढ़ जाने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

पुलिस के अनुसार, अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल इस रास्ते का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है। नागरिकों से आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।

वहीं, पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास जल बहाव बढ़ गया है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और जलभराव एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!