गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: भाजपा नेता के 2 बेटों समेत 5 डूबे, 3 को बचाया, दोनों सगे भाई लापता

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2026 01:29 PM

two brothers drowned during ganesh visarjan in khandwa

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से सटे ग्राम नहलादा में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी खदान में बने गहरे पानी के गड्ढे...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से सटे ग्राम नहलादा में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी खदान में बने गहरे पानी के गड्ढे में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे पांच युवक डूब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, जिसमें तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

मृत युवकों की पहचान ग्रामीण में मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के दो बेटों विश्वास (17) और लक्ष्य (16) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाइयों की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, शुक्रवार को ग्राम नहलादा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गिट्टी खदान में बने गहरे गड्ढे में पांच युवक डूब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन गोताखोरों की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद ओंकारेश्वर से विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाया गया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। 

बताया जा रहा है कि खदान में पानी काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गोताखोरों की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद तत्काल पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध होने चाहिए थे। हो सकता है दोनों युवकों की जान बच जाती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!