शिवनाथ नदी में बढ़ा जलस्तर, गणेश प्रतिमा विसर्जन पर लगी रोक; कलेक्टर ने लिया जायजा

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Sep, 2026 12:24 PM

shivnath river water level rises ganesh idol immersion halted

शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।

दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। दुर्ग में शिवनाथ नदी तट स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर फिलहाल प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने  विसर्जन स्थल समेत नदी से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल और वार्ड क्रमांक 55 सहित अन्य प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर और उससे उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने नदी तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को फिलहाल रोकने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही लगातार निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासनिक अमला नदी के जलस्तर और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

PunjabKesariवहीं, वार्ड क्रमांक 55 में जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। प्रभावित लोगों को आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों और गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि शिवनाथ नदी में जलस्तर सामान्य होने तक प्रतिमाओं का विसर्जन न करें। प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर और परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!