गंभीर हादसे में घायल BJP प्रदेश अध्यक्ष करीब 2 महीने बाद स्वस्थ होकर लौटे,CM हुए खुशी,स्वागत के लिए Airport पर उमड़े दिग्गज नेता

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Sep, 2026 10:53 PM

bjp president returns after recovering nearly two months after the accident

बीजेपी छतीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव वापिस लौट आए हैं।  दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वस्थ होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): सड़क हादसे में घायल बीजेपी छतीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव वापिस प्रदेश लौट आए हैं।  दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वस्थ होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है।

PunjabKesari

सीएम साय ने एक्स पर लिखते हुए कहा है कि इनका आगमन हमारे भाजपा परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है। उनकी सकुशल वापसी से कार्यकर्ताओं में उमंग एवं उत्साह है। माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद और समस्त छत्तीसगढ़वासियों की शुभकामनाओं से पूर्णरूपेण स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के संकल्प को अपनी स्वाभाविक ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएँ, यही कामना है।

आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन अध्यक्ष जी!

 विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण सिंह देव

आपकों बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर हादसा हुआ था।  उनकी इनोवा ट्रक से टकरा गई थी और वो  हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। हादसे के बाद से उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा था। अब उपचार पूरा होने के बाद वे वापस छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। आपको बता दें कि किरण सिंह देव के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर  मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!