Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2026 01:15 PM

इंदौर में आर ई 2 अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ। 300 बाधक निर्माण हटाने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में आर ई 2 अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ। 300 बाधक निर्माण हटाने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पथराव के बाद हल्के बल का प्रयोग किया। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वही पथराव करने वाले को कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इंदौर में आरई-2 की बाधा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। मंगलवार को तीन साल से अटके एक किलोमीटर हिस्से में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। जिसके तहत तीन बस्तियों के करीब 300 बाधक निर्माण हटाए जा रहे हैं। मौके पर जेसीबी, पोकलेन, निगम अमला और पुलिस बल तैनात है। 55 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी अधूरी पड़ी कनेक्टिविटी को अब पूरा करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत बंगाली से पीपल्याहाना की ओर सड़क निर्माण में बाधक बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर के मकानों पर कार्रवाई की शुरुआत की गई।

निगम का दावा है कि बाधाएं हटते ही सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र को वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिलेगी। लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही नगरनिगम टीम पहुंची तो जमकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण का विरोध किया। महिलाओं ने जमकर बवाल काटा और कई युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।