MP के किरनापुर में प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में भारी बवाल! पुलिस ने लाठीचार्ज और आसूं गोले छोड़े, बिगड़े हालात

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2026 05:34 PM

major confrontation between protesters and the administration in kirnapur balag

बालाघाट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किरनापुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भारी बवाल मच गया है। दरअसल, चौधरी दंपत्ति...

बालाघाट (हरीश लिलहरे) : बालाघाट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किरनापुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भारी बवाल मच गया है। दरअसल, चौधरी दंपत्ति को न्याय दिलाने के लिए मरार माली समाज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

PunjabKesari

कुछ दिन पूर्व पोस्टऑफिस मे चोरी के आरोप में किरनापुर थाना क्षेत्र के टिमकीटोला गांव के एक चौधरी दंपत्ति से पुलिस ने थाने में मारपीट की थी। इस मामले में बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने एसआई, हेडकांस्टेबल व दो आरक्षकों को निलंबित किया था।

PunjabKesari

इसी के विरोध में मरार समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा था। रैली के दौरान अचानक पत्थरबाजी होने लगी।इसी दौरान पुलिस ने लोगों क़ो खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कारगुजारी के बाद मरार माली समाज का किरनापुर में जबरदस्त आक्रोश फूट पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!