MP में School Bus पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां! चालक को सटाकर मारी गोली, 50 छात्रों से भरी थी बस; मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Sep, 2026 04:22 PM

school bus riddled with bullets in mp driver shot at point blank range

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने एक स्कूल बस के चालक को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल बस में 50 से अधिक विद्यार्थी सवार थे।...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने एक स्कूल बस के चालक को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल बस में 50 से अधिक विद्यार्थी सवार थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी बस को निशाना बनाकर नहीं की गई थी और हमलावरों ने बस से उतरने के बाद चालक पर तमंचे से गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में स्कूल बस चालक घायल हो गया।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने बताया कि घटना पिचोर थाना क्षेत्र में सुबह उस समय हुई, जब स्कूल बस विद्यार्थियों को लेकर डबरा स्थित स्कूल जा रही थी। उन्होंने बताया कि समूदन गांव के पास चालक खेम सिंह ने सड़क पर एक कार खड़ी देख बस रोक दी। अधिकारी ने बताया कि सिंह ने बस के सहायक के माध्यम से कार में सवार लोगों से वाहन हटाने को कहा। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोगों ने सहायक से सीएनजी खत्म होने की बात कही, इसके बाद सिंह बस से उतरे और विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए कार को सड़क किनारे लगाने को कहा।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर कार सवारों ने तमंचे से सिंह पर कथित रूप से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। कुमार ने बताया कि सिंह के चेहरे पर छर्रे लगे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी व्यक्तिगत रंजिश की आशंका सामने आई है।

अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कार में सवार दो लोगों ने उन पर गोली चलाई, जिससे उनके चेहरे पर छर्रे लगे। उन्होंने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!