MP में अगले 72 घंटें भारी! इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में खिलेगी धूप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Oct, 2026 10:07 AM

critical 72 hours ahead for mp alert issued for strong

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिक जिलों में शुष्क मौसम बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को उमर भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। यहां आज यानी...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिक जिलों में शुष्क मौसम बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को उमर भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। यहां आज यानी बुधवार को 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 और 9 अक्टूबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य के 16 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट बारिश की आशंका जताई गई है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 8-9 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है। जबकि 10 अक्टूबर से बारिश का सिस्टम कमजोर होगा। इधर, भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन में धूप और रात में ठंड बढ़ेगी।

एमपी के पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। जबकि रात में ठंड होगी। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि मंगलवार को सबसे कम तापमान इंदौर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा।

यहां जानिए शहरों का तापमान
पचमढ़ी में 18 डिग्री सेल्सियस  
छिंदवाड़ा में 18.2 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर में 18.3 डिग्री सेल्सियस
अमरकंटक-करौंदी में 18.9 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर में 37 डिग्री सेल्सियस 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!