Edited By meena, Updated: 05 Oct, 2026 03:04 PM

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक महिला की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों की शिकायत पर मृतक महिला के पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज हुआ...
देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक महिला की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों की शिकायत पर मृतक महिला के पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में सास-ससुर को अभिरक्षा में लिया है। पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
बेहद हैरान कर देने वाला मामला देवास के मल्हार धुनी क्षेत्र का है। यहां 32 वर्षीय प्रीति चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने पति गोविंद सिंह चौहान, ससुर उमेश सिंह चौहान और सास चंद्रकला चौहान के खिलाफ हत्या, घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं और में मामला दर्ज किया है।

प्रीति का शव घर की रसोई में मिला था। घटना के बाद पति गोविंद घर का गेट लगाकर फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने मामले में सास चंद्रकला चौहान और ससुर उमेश सिंह चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।