पूर्व CM शिवराज चौहान के घर आई बड़ी खुशखबरी, सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर बताई खुशी की वजह

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Oct, 2026 12:01 PM

shivraj singh chouhan s family welcomes a new member

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है।

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार ने नवजात का नाम ‘अहान’ रखा है। पोते के जन्म की खुशी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर परिवार में आए इस नए सदस्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहान के आने से घर में खुशियों का माहौल है। बेटे के जन्म ने उन्हें और उनकी पत्नी साधना चौहान को एक बार फिर दादा-दादी बनने का सुख दिया है।

परिवार के लिए अहान का आगमन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल चौहान परिवार में दूसरी बार नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। इससे पहले जनवरी में बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ था।

PunjabKesari

इला को मिला छोटा भाई

अहान के जन्म के बाद परिवार में रिश्तों का दायरा भी और खास हो गया है। कार्तिकेय और अमानत अब अहान के बड़े पापा और बड़ी मम्मी बन गए हैं। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को अपना छोटा भाई मिल गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने अहान के जन्म को परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे की किलकारी से घर का वातावरण प्रेम और आनंद से भर गया है। परिवार के इस खास मौके पर उन्होंने अहान के नाना-नानी संदीप जैन और स्वाति जैन को भी शुभकामनाएं दीं।

जनवरी में दादा बने थे शिवराज

इससे पहले 21 जनवरी 2026 को शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ था। बच्ची का नाम इला रखा गया था। उसका जन्म दिल्ली स्थित एम्स में हुआ था।

पोती के जन्म के समय भी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने परिवार में बेटी के आगमन को बेहद खास बताते हुए खुद के दादा और साधना चौहान के दादी बनने की खुशी साझा की थी।

अब कुछ ही महीनों के अंतराल में परिवार में एक और नन्हे सदस्य के आने से चौहान परिवार में उत्सव का माहौल है। अहान के जन्म के साथ ही इला को भी अपना छोटा भाई मिल गया है, जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!