भाजपा विधायक के बेटे की ‘गर्मी’ उतारने वाले IPS Ayush Jakhad कौन? पत्नी भी हैं तेजतर्रार अफसर

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Apr, 2026 04:50 PM

doctor turned ips ayush jakhad in spotlight over mla son case

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की सियासत इन दिनों करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को लेकर गरमाई हुई है।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की सियासत इन दिनों करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को लेकर गरमाई हुई है। बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे दिनेश लोधी से जुड़े विवाद के बाद डॉ. आयुष जाखड़ अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक के बेटे पर थार गाड़ी से पांच लोगों को कुचलने के मामले में केस दर्ज होने के बाद यह पूरा मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। दरअसल, करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने मामले में विधायक के बेटे दिनेश लोधी का नाम शामिल करते हुए सख्त कार्रवाई की। पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया और सख्त संदेश भी दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी बात से विधायक प्रीतम लोधी नाराज हो गए और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी डॉ. आयुष जाखड़ की चर्चा तेज हो गई।

डॉ. आयुष जाखड़ 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में शिवपुरी जिले के करैरा में एसडीओपी के पद पर तैनात हैं। उनकी पहचान एक सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में होती है। इससे पहले वे धार में एएसपी और गुना में चर्चित कैश कांड की जांच से भी जुड़े रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि डॉ. आयुष जाखड़ पहले डॉक्टर थे। वे राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। उनके पिता दिलीप जाखड़ भी आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे आयुष राजस्थान पीएमटी के टॉपर रहे और बाद में जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2018 में दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 2022 में सफलता हासिल कर आईपीएस बने।

उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उनकी पत्नी अनु बेनीवाल भी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में ग्वालियर में एएसपी के पद पर तैनात हैं। दोनों ने 27 नवंबर 2023 को शादी की थी। अनु बेनीवाल भी अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों के लिए जानी जाती हैं।

राजनीतिक दबाव के बीच विधायक के बेटे पर कार्रवाई कर डॉ. आयुष जाखड़ ने साफ कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है। यही वजह है कि आज वे सिर्फ शिवपुरी ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!