Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 09:25 PM

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो चुका है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों...
भोपाल : मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो चुका है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में 10 जिलों के अध्यक्षों का पार्टी ने कर दिया है।

यह नियुक्तियां केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारी का संकेत भी मानी जा रही हैं। पार्टी ग्रामीण और किसान वर्ग में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है, इसलिए जिलास्तर पर सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व को सामने लाया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसान मोर्चा की यह नई टीम खेत-खलिहान से जुड़े मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाने में भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह नियुक्तियां पार्टी के उस व्यापक अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत हर वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।