Edited By Desh Raj, Updated: 24 Apr, 2026 07:56 PM

मध्य प्रदेश में मंडलों और निगमों में नियुक्तियों का दौर जारी है। अब वल्लभवन से एक और आदेश जारी हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी हो...
(भोपाल): मध्य प्रदेश में मंडलों और निगमों में नियुक्तियों का दौर जारी है। अब वल्लभवन से एक और आदेश जारी हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी हो गए है। यह एक अहम नियुक्ति मानी जा रही है।
पार्टी ने संगठन के भरोसेमंद चेहरे पर लगाया दांव
केशव सिंह बघेल की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का इनाम माना जा रहा है। पशुधन विकास निगम एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिस पर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।