MP में भीषण गर्मी के चलते 2 जिलों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव, कलेक्टर आदेश जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Apr, 2026 07:30 PM

school timings changed in two districts of mp due to severe heat

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका असर भी दिखना शुरु हो गया है। मध्य प्रदेश में 2 जिलों में गर्मी को मौसम को देखते हुए स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। भो

(भोपाल/ छतरपुर): मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका असर भी दिखना शुरु हो गया है। मध्य प्रदेश में 2 जिलों में गर्मी को मौसम को देखते हुए स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। भोपाल और छतरपुर में अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ही स्कूल लगेंगे।  कलेक्टर भोपाल और कलेक्टर छतरपुर ने इस बाबत आदेश ने जारी कर दिए हैं।

भोपाल कलेक्टर का ये आदेश कल यानी कि 18 अप्रैल से आगे के आदेश तक जारी रहेगा।

 

PunjabKesari

छतरपुर में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों पर ये लागू होंगें आदेश

छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों पर ये लागू होंगें। छतरपुर जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। भीषण गर्मी से छात्र-छात्राओं को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

PunjabKesari

जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि दोपहर की तेज धूप से उन्हें बचाया जा सके।

हालांकि, परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। वहीं मूल्यांकन कार्य भी अपने तय समय पर यथावत जारी रहेगा।

कलेक्टर के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। गर्मी के इस दौर में सुबह के समय स्कूल लगने से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!