स्कूल खुलने के बाद स्कूल की छुट्टी की घोषणा! भोपाल कलेक्टर के फैसले पर उठने लगे सवाल

Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2026 07:15 PM

school holiday announced after schools opened questions raised over bhopal coll

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है...

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भरने के साथ ही कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, प्रशासन के इस फैसले को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं।

PunjabKesari

दरअसल,कलेक्टर द्वारा जारी लैटर में समय 7.52 लिखा हुआ है, लेकिन यह 8.50 पर सार्वजनिक हुआ। जबकि लगभग 90 प्रतिशत स्कूलों का समय साढ़े 8 बजे से है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कलेक्टर द्वारा स्कूलों में छुट्टी की घोषणा उस समय की गई, जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे और कई स्कूलों में कक्षाएं शुरू भी हो गई थीं। 

ऐसे में अभिभावकों का सवाल है कि जब मौसम विभाग और बारिश की स्थिति को देखते हुए पहले से ही हालात गंभीर नजर आ रहे थे. तो स्कूलों में छुट्टी का आदेश समय रहते क्यों जारी नहीं किया गया? सुबह स्कूल खुलने के बाद अवकाश घोषित होने से बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। ऐसे से वापस आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित नजर आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!