वीरवार 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में रहेगी छुट्टी

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 10:22 PM

public holiday declared for thursday july 30

दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है । इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों-शोऱों से चली है। राज्य शासन ने विधानसभा उप चुनाव के लिए 22-दतिया विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

(दतिया) :दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है । इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों-शोऱों से चली है। राज्य शासन ने विधानसभा उप चुनाव के लिए 22-दतिया विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार जिला दतिया के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 में 30 जुलाई को होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन रहेगा। इस आदेश के अनुसार, दतिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में मतदान के दिन छुट्टी रहेगी।

30 जुलाई गुरुवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन रहेगा। जिले में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र छुट्टी का ऐलान किया गया है ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।

आपको बता दें कि  चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 30 जुलाई और वोटों की गिनती के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है। ECI के अनुसार, उपचुनाव में NOTA विकल्प सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में होंगे। एक बैलेट यूनिट पर सिर्फ़ 16 नाम ही दिखाए जा सकते हैं, इसलिए हर पोलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दो बैलेट यूनिट होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!