Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2026 12:48 PM

इंदौर: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें अब किसानों को कृषि लोन की राशि 31 मार्च तक जमा करने की बाध्यता नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए घोषणा कर दी है। ऐसे में...
इंदौर: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें अब किसानों को कृषि लोन की राशि 31 मार्च तक जमा करने की बाध्यता नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए घोषणा कर दी है। ऐसे में किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को इंदौर में बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर सीएम यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कृषि लोन की राशि 31 मार्च तक जमा करने की बाध्यता खत्म कर दी है। अब अगर किसान फसल के लिए ऋण अगस्त महीने में लेंगे तो अगले साल अगस्त में ही पैसा जमा करना है। इसके चलते मार्च की बाध्यता नहीं होगी। ऐसे में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं, सरकार ने उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और एमएसएमई लघु कुटीर उद्योग सहित अन्य प्रकार के विभागों को एक साथ जोड़कर किसान कल्याण वर्ष मनाने की घोषणा की। कहा कि 16 विभागों को जोड़कर एक यूनिट बनाया है, जिससे किसान लाभान्वित हो सकेंगे।