Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2026 04:38 PM

महंगाई के दौर में एक बार फिर मध्यप्रदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कल यानी नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से इंदौर सहित कई बड़े शहरों में दूध के दाम बढ़ने जा रहे हैं...
भोपाल : महंगाई के दौर में एक बार फिर मध्यप्रदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कल यानी नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से इंदौर सहित कई बड़े शहरों में दूध के दाम बढ़ने जा रहे हैं। दूध के रेट बढ़ाने वाले शहरों में इंदौर, धार, भोपाल, जबलपुर समेत कई अन्य जिले शामिल हैं। इसका सीधी असर आम आदमी की रसोई पर पड़ेगा। हालांकि सांची ने अभी तक दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
मप्र दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार, इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब दूध 63 से 65 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा। वहीं धार जिले में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह जैसे शहरों में भी 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू की जाएगी।

दूध विक्रेताओं की मानें तो पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है। यही कारण है कि दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
संघ ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि पशु आहार की कीमतें आगे भी बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में दूध की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।