कलेक्टर सोमवंशी की छुट्टी होने के बाद 2013 बैच के इस अधिकारी को मिली सीधी कलेक्टर की जिम्मेवारी,आदेश जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Mar, 2026 09:03 PM

this officer assigned direct charge as collector order issued

सीधी जिले के दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने कड़े फैसले लेते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सूर्यवंशी को पद से हटाने के निर्देश जारी किए थे। अब साथ-साथ ही सीधी जिले को नया कलेक्टर भी मिल गया है।

(डेस्क): सीधी जिले के दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने कड़े फैसले लेते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सूर्यवंशी को पद से हटाने के निर्देश जारी किए थे। अब साथ-साथ ही सीधी जिले को नया कलेक्टर भी मिल गया है। इस बाबत आदेश जारी हो गए हैं।

2013 बैच के अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी जिले के कलेक्टर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश की ओर से  इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं..

PunjabKesari

 

जवाबदेही के साथ अधिकारियों की नियुक्ति  होती है- CM मोहन


प्रदेश के मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक ढांचे की पोल खुल गई जहा लाचार व्यवस्था और आवेदन ले पहुंचे पीड़ितों से मिली शिकायत के बाद सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से बात की तो वही बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी आकस्मिक दौरे पर जनसमस्या को लेकर कई सारी अलग-अलग प्रकार की शिकायते प्राप्त हुई । आज दौरा किया है उसका  परिणाम हो सकता है रात तक आएगा। उम्मीद है कि जो अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं उनको जवाबदारी के साथ काम करना चाहिए और जवाबदारी उनके नियुक्ति के साथ होती हैं। ऐसे में अगर में मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं उनको मैदान में रहने के बजाय बल्लभ भवन विठाना ज्यादा अच्छा है।

मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव औचक दौरे पर  सीधी पहुंचे थे,पनवार हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक रीति पाठक,संसद राजेश मिश्रा,सिहावल विधायक विश्वामित्र सहित जिले के नेताओं ने स्वागत किया था। तत्पश्चात हवाई पट्टी से सर्किट हाउस पहुंच कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में सीएम ने बात की  और मुख्यमंत्री ने जिले की व्यवस्था पर अधिकारियों पर  नाराजगी जाहिर की।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!