मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी, बोलीं- SP साहब, हमारा परिवार हमें जान से मारने की धमकी दे रहा, बचा लो

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Feb, 2026 02:48 PM

missing mulims cousins in chhatarpur marry hindu men

जिले के नौगांव क्षेत्र में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों युवतियों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली है और रविवार को अपने पतियों के साथ वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले के नौगांव क्षेत्र में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों युवतियों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली है और रविवार को अपने पतियों के साथ वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया है।

PunjabKesari

वीडियो में युवतियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कहा है कि उनके ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके या उनके पतियों के परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां 9 फरवरी को एटीएम से पैसे निकालने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हें नाबालिग बताया था और अपहरण की आशंका जताई थी। मामले को लेकर समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था।


देखिए Video
 

प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत की थी। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे आक्रोश बढ़ गया और हंगामा हुआ। वीडियो में युवतियों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे किसी दबाव में नहीं हैं। इस मामले में थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी और परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवतियों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!