MP में सियासी भूचाल! दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, आधी रात को सचिवालय का एक्शन

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Apr, 2026 09:56 AM

late night assembly move rajendra bharti membership ends

मध्य प्रदेश की सियासत में गुरुवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया।

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश की सियासत में गुरुवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा अचानक विधानसभा पहुंचे। देर रात सचिवालय खुलवाकर दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही इस संबंध में पत्र चुनाव आयोग को भेजे जाने की भी तैयारी की गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर या प्रमुख सचिव की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PunjabKesari

वहीं, कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला नियमों के खिलाफ है और इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन देर रात हुई इस कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!