MLA राजेंद्र भारती की सजा को कांग्रेस ने बताया BJP साजिश,कहा- राज्यसभा चुनाव और कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई को संयोग नही

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Apr, 2026 04:42 PM

congress reacts to mla rajendra bharti s conviction  this is a bjp conspiracy

दतिया से विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा के फैसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली MP MLA कोर्ट के सुनाए फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

भोपाल (इजहार खान): दतिया से विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा के फैसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली MP MLA कोर्ट के सुनाए फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।  

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस फैसले को लेकर अहम  बयान दिया है। उन्होंने कहा कि  राज्यसभा चुनाव ओर विधायकों पर कार्रवाई की टाइमिंग पर गौर करने को कहा है। नायक ने कहा कि  बीजेपी ने  राजनीति की पूरी संस्कृति को बदल दिया है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

बीजेपी षडयंत्र के तहत कर रही सारे काम- नायक

नायक ने बीजेपी को षडयंत्रकारी कहते हुए आरोप लगाया है कि पहले  कांग्रेस प्रत्याशियों के फॉर्म रिजेक्ट करवाती है, इसमें अगर बीजेपी असफल रहती है तो फॉर्म वापस करवाती है, अगर इसमें भी कामयाबी नहीं मिलती तो वो दल बदल करवाती है। लेकिन इससे भी काम नहीं बने तो छवि पर प्रहार करती है, फिर नहीं तो न्यायालय तो है, तो जनता की सेवा के लिए उसका उपयोग करो।

प्रहलाद पटेल को दो साल की सजा है, उनके वित्त अधिकारों पर रोक क्यों नहीं लगी-नायक

वहीं मुकेश नायक ने  प्रहलाद पटेल का जिक्र करते हुए कहा है कि  पटेल को दो साल की सजा है लेकिन उनके वित्त अधिकारों पर रोक नहीं लगी है, उनके वेतन भत्तों और वोट देने के अधिकारों पर रोक नही लगी लेकिन हमारे विधायक मुकेश मल्होत्रा के राज्यसभा के वोट पर ओर  वेतन भत्ते पर रोक लगा दी है । आप इसे समझ सकते हैं।  ऐसा पाकिस्तान में होता है किसी को भी जेल में डाल दो या किसी को बदनाम कर दो। बीजेपी ने लोकतंत्र को रसातल में समाने का काम किया है। अब आप लोग ही बताइए कि  ये सब फैसले ठीक लगते है क्या। मुकेश नायक ने कहा कि  बीजेपी के एकाधिकार की प्रवृति जो है वो लोकतंत्र के लिए घातक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!